(i) समानता- दोनों ही बल सम्पर्क सतहों के बीच सापेक्ष गति का विरोध करते है। ये असंरक्षी बल (non-conservative force) हैं। (ii) असमानता-श्यान बल परतों के सम्पर्क क्षेत्रफल तथा उनके सापेक्ष वेग के समानुपाती होता है। इसके विपरीत, दो ठोसों को सतहों के बीच घर्षण बल उनके सम्पर्क क्षेत्रफल तथा सापेक्ष वेग पर निर्भर नहीं करता।