मानव जीनोम परियोजना (Human Genome Project = HGP) एक महायोजना (Mega project) है क्योंकि इसमें मानव सम्बन्ध में बड़ी संख्या में आकड़े तैयार किए जाते हैं जैसे- मानव जीनोम में लगभग `3 xx 10^(9)` क्षार युग्म मिलते हैं। यदि अनुक्रम जानने के लिए प्रतीक्षार तीन अमेरिकन डॉलर (US $ 3) खर्च होते हैं तो पूरी योजना पर खर्च होने वाली लागत लगभग 9 बिलियन अमेरिकी डॉलर होगा। प्राप्त अनुक्रमों को टंकणित रूप में किताब में 1000 पृष्ठ होंगे तब इस तरह से एक मानव कोशिका के डी० एन० ए० सूचनाओं को संकलित करने हेतु 3300 किताबों की आवश्यकता होगी। इस प्रकार बड़ी संख्या में आँकड़ों की प्राप्ति के लिए उच्चगतिकीय संगणक साधन की आवश्यकता होती है। जिससे आँकड़ों की संग्रह विश्लेषण व पुनः उपयोग में सहायता मिलती है। HGP के बारे में जानकारी जीव विज्ञान के इस नए क्षेत्र का तेजी से विस्तार से संभव हो पाया जिसे जैव सूचना विज्ञान (Bio informatics) कहते हैं।