32. सोहन तथा मोहन एक फर्म में साझेदार हैं। उनकी स्थिर पूँजी का शेष 1 अप्रैल, 2019 को ₹2,00,000 तथा ₹4,00,000 था। इस तिथि को उनके चालू खातों का शेष ₹50,000 तथा 1,00,000 था। 1 जनवरी, 2020 को सोहन ने ₹2,00,000 अतिरिक्त पूँजी लगाई तथा मोहन ने ₹1,50,000 का ऋण फर्म को दिया। साझेदारी संलेख में निम्न प्रावधान हैं—
(i) पूँजी पर 10% वार्षिक ब्याज दिया जाएगा
(ii) आहरण पर 12% वार्षिक ब्याज लगेगा।
(iii) लाभ-हानि अनुपात 3 2 है।
(iv) सही शुद्ध लाभ का 10% संचय में हस्तान्तरण करना है। वर्ष के दौरान प्रत्येक साझेदार ने प्रत्येक तिमाही के प्रारम्भ में ₹6,000 के आहरण किए।उपरोक्त सभी समायोजन से पूर्व फर्म का लाभ वर्ष 2019-20 में
₹5,00,000 है।
लाभ-हानि नियोजन खाता, पूँजी खाता, चालू खाता तथा साझेदार का ऋण खाता बनाइए।