Correct Answer - Option 1 : रातोंरात
इसका सही उत्तर विकल्प 1 ‘रातोंरात’ होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
‘रातोंरात’ में पहला पद अव्यय है और उसका अर्थ प्रधान है - 'रात ही रात में' इसलिए इसमें अव्ययीभाव समास होगा।
समास
|
परिभाषा
|
उदाहरण
|
अव्ययीभाव समास
|
प्रथम पद अव्यय हो और उसका अर्थ प्रधान हो, अव्ययीभाव समास कहलाता है।
|
प्रतिवर्ष=हर वर्ष आजन्म=जन्म से लेकर
|
अन्य विकल्प:
अन्य शब्द एवं उनके समास निम्नलिखित हैं-
शब्द
|
समास
|
पीताम्बर
|
कर्मधारय समास
|
पाप-पुण्य
|
द्वंद्व समास
|
हस्त लिखित
|
तत्पुरुष समास
|
समास - समास से तात्पर्य 'संक्षिप्तीकरण' से है। जब दो या दो से अधिक शब्दों के योग से जो छोटा शब्द बने उसे समास कहते हैं। समास के माध्यम से कम शब्दों में अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। जैसे - राजा का पुत्र – राजपुत्र, समास के छः प्रकार हैं –
- अव्ययीभाव समास
- तत्पुरुष समास
- कर्मधारय समास
- बहुब्रीहि समास
- द्विगु समास
- द्वंद्व समास