Correct Answer - Option 1 : कोन्हो
इसका सही उत्तर 'कोन्हों' है।
- 'कोन्हों' प्रश्नवाचक सर्वनाम नहीं है।
प्रश्नवाचक
|
जिन सर्वनाम में किसी व्यक्ति, वस्तु घटना या व्यापार के बारे में प्रश्न का बोध होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।
|
कौन, किसने आदि।
|
- 'काबर, कतका और काकर हिंदी भाषा की उपबोली छतीसगढ़ी में प्रयोग में लाये जाने वाले प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं।
-
'कोन्हो' छतीसगढ़ी में प्रयोग में लाया जाने वाला अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
-
वाक्य प्रयोग- कोन्हो तो रुकही। (कोई तो रुकेगा।)
सर्वनाम
|
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। सर्वनाम के 6 भेद माने गए हैं।
|
पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक)
|
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है।
|
मैं, हम, मुझे, तू, तुम, तुझे आदि।
|
निश्चयवाचक
|
जो सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु आदि का निश्चयपूर्वक बोध कराते हैं वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
|
वे, यह, वह आदि।
|
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
|
जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
|
कोई, कुछ आदि।
|
प्रश्नवाचक
|
जिन सर्वनाम में किसी व्यक्ति, वस्तु घटना या व्यापार के बारे में प्रश्न का बोध होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।
|
कौन, किसने आदि।
|
संबंधवाचक
|
वह सर्वनाम शब्द जो किसी वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा अथवा सर्वनाम के संबंध का बोध कराएं उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।
|
जो-सो, जिसको- उसको आदि।
|
निजवाचक
|
वह सार्वनामिक शब्द जो स्वयं के लिए प्रयोग करते है, जिससे स्वयं का बोध हो वह निजवाचक कहलाते हैं। जो सर्वनाम तीनों पुरूषों (उत्तम, मध्यम और अन्य) में निजत्व का बोध कराता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।
|
मैं, आप आदि।
|