Correct Answer - Option 4 : वधुएँ
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 4 'वधुएँ' है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
- उपर्युक्त विकल्पों में से 'वधू' शब्द का बहुवचन रूप 'वधुएँ' होगा।
- वधू का अर्थ दुल्हन होता है।
- वधू के पर्यायवाची शब्द हैं - पत्नी, कलत्र, सहधर्मिणी, भार्या, गृहणी, बेगम, वामा, प्राणप्रिया, दारा, अर्धांगिनी, बहु, वनिता, जोरू।
- अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
वचन - वचन का शाब्दिक अर्थ है – संख्यावाचन। अर्थात शब्द के जिस रूप से उसके एक या अनेक होने का पता चले, वचन कहलाता है। इसके दो भेद हैं- एकवचन और बहुवचन।
|
एकवचन
|
संज्ञा के जिस रूप से एक वस्तु, प्राणी या पदार्थ आदि का पता चलता है।
|
लड़का, गाय, बेटी आदि।
|
बहुवचन
|
संज्ञा के जिस रूप से एक से अधिक वस्तु, प्राणी या पदार्थ आदि का पता चलता है।
|
लड़के, गायें, बेटियाँ आदि।
|