Correct Answer - Option 3 : पाँच तत्वों का समूह
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 3 'पाँच तत्वों का समूह’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
- दिए गए विकल्पों में 'पंचतत्व' का समास विग्रह 'पाँच तत्वों का समूह' होगा।
- यह द्विगु समास का उदाहरण है।
- वह समास जिसका पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है तथा समस्तपद किसी समूह या फिर किसी समाहार का बोध करता है तो वह द्विगु समास कहलाता है।
- समास वह क्रिया है, जिसके द्वारा हिंदी में कम-से-कम शब्दों अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है।
- समास के छ: भेद हैं –
- द्वन्द्व समास
- द्विगु समास
- तत्पुरुष समास
- कर्मधारय समास
- अव्ययीभाव समास
- बहुव्रीहि समास