Correct Answer - Option 3 : स्वर्गादपि
प्रश्न का हिंदी अनुवाद - रिक्तस्थान पूर्ण करके सूक्ति संयोजे -
जननी जन्मभूमिश्च _____गरीयसी ।
स्पष्टीकरण - वाल्मीकि रामायण में, लंका विजय के बाद राम ने लक्ष्मण को संबोधित करते हुए कहा -
अपि स्वर्णमयी लङ्का न मे लक्ष्मण रोचते |
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ||'
श्लोकार्थ - 'हे लक्ष्मण, यह लंका सोने की होने पर भी मेरी रुचि का विषय नहीं है क्योंकि मां और मातृभूमि ही स्वर्ग से बढ़कर हैं|'
अतः 'जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ।' यह पूर्ण सूक्ति है|