Use app×
QUIZARD
QUIZARD
JEE MAIN 2026 Crash Course
NEET 2026 Crash Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
0 votes
224 views
in Hindi by (102k points)
closed by

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।

ग्रीष्म ऋतु आते ही अनाज खरीदने की व्यवस्था किया जाता है।


1. ग्रीष्म ऋतु आते ही
2. किया जाता है।
3. की व्यवस्था
4. अनाज खरीदने

1 Answer

0 votes
by (101k points)
selected by
 
Best answer
Correct Answer - Option 2 : किया जाता है।

दिए गए वाक्य के भाग " किया जाता है। "में त्रुटि है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 2)किया जाता है। " होगा ।

  • सही वाक्य " ग्रीष्म ऋतु आते ही अनाज खरीदने की व्यवस्था की जाती  है।"

क्रिया

जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है उसे क्रिया कहते है।
जैसे- पढ़ना, खाना, पीना, जाना इत्यादि।

संरचना या प्रयोग के आधार पर क्रिया के भेद इस प्रकार हैं-

(1) संयुक्त क्रिया
(2) नामधातु क्रिया
(3) प्रेरणार्थक क्रिया
(4) पूर्वकालिक क्रिया
(5) मूल क्रिया
(6) नामिक क्रिया
(7) समस्त क्रिया
(8) सामान्य क्रिया
(9) सहायक क्रिया
(10) सजातीय क्रिया
(11) विधि क्रिया

क्रिया

परिभाषा

उदाहरण

संयुक्त क्रिया
 

जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती है, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं।

जैसे :- बच्चा विद्यालय से लौट आया
किशोर रोने लगा
वह घर पहुँच गया।

पूर्वकालिक क्रिया

जिस वाक्य में मुख्य क्रिया से पहले यदि कोई क्रिया हो जाए, तो वह पूर्वकालिक क्रिया कहलाती हैं।

जैसे :- पुजारी ने नहाकर पूजा की
राखी ने घर पहुँचकर फोन किया।

नामधातु क्रिया

संज्ञा अथवा विशेषण के साथ क्रिया जोड़ने से जो संयुक्त क्रिया बनती है, उसे 'नामधातु क्रिया' कहते हैं।

जैसे :- टेरों ने जमीन हथिया ली।     हमें गरीबों को अपनाना चाहिए।

कृदंत क्रिया

कृत प्रत्ययों को जोडकर जो क्रिया बनाई जाती है उसे कृदंत क्रिया कहते हैं

जैसे :- चलता , भागता , दौड़ता , हँसता आदि।

 

लिंग

संज्ञा शब्दों के जिस रूप से उसके पुरुष या स्त्री जाति होने का पता चलता है, उसे लिंग कहते है।

हिन्दी व्याकरण में लिंग के दो भेद होते है-
(1)पुलिंग(Masculine Gender)
(2)स्त्रीलिंग( Feminine Gender)

लिंग

परिभाषा

उदाहरण

पुलिंग

जिन संज्ञा शब्दों से पुरूष जाति का बोध होता है, उसे पुलिंग कहते है।

सजीव- कुत्ता, बालक, खटमल, लड़का इत्यादि।
निर्जीव पदार्थ- मकान, फूल, नाटक, लोहा, चश्मा इत्यादि।
भाव- दुःख, लगाव, इत्यादि।

स्त्रीलिंग

जिस संज्ञा शब्द से स्त्री जाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते है।

सजीव- माता, रानी, घोड़ी, कुतिया, बंदरिया, हंसिनी, लड़की, बकरी।
निर्जीव पदार्थ- सूई, कुर्सी, गर्दन इत्यादि।
भाव- लज्जा, बनावट इत्यादि।

 

Related questions

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...