Correct Answer - Option 1 : और आपका दर्शन हुआ।
दिए गए वाक्य के और आपका दर्शन हुआ। भाग में त्रुटि है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 1) और आपका दर्शन हुआ। होगा ।
- सही वाक्य "यह मेरा सौभाग्य है कि आप मेरे घर पधारे और आपके दर्शन हुए ।"
सर्वनाम
|
जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते है।
सरल शब्दों में- सर्व (सब) नामों (संज्ञाओं) के बदले जो शब्द आते है, उन्हें 'सर्वनाम' कहते हैं।
|
सर्वनाम के छ: भेद होते है-
(1)पुरुषवाचक सर्वनाम
(2)निश्चयवाचक सर्वनाम
(3)अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(4)संबंधवाचक सर्वनाम
(5)प्रश्नवाचक सर्वनाम
(6)निजवाचक सर्वनाम
|
सर्वनाम
|
परिभाषा
|
उदाहरण
|
पुरुषवाचक सर्वनाम
|
जिन सर्वनाम शब्दों से व्यक्ति का बोध होता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।
|
जैसे- मैं आता हूँ।
तुम जाते हो।
वह भागता है।
|
निश्चयवाचक सर्वनाम
|
सर्वनाम के जिस रूप से हमे किसी बात या वस्तु का निश्चत रूप से बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।
|
तनुज का छोटा भाई आया है। यह बहुत समझदार है।
किशोर बाजार गया था, वह लौट आया है।
|
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
|
जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।
|
आज कोई तुमसे मिलने आया था।
पानी में कुछ गिर गया है।
|
संबंधवाचक सर्वनाम
|
जिन सर्वनाम शब्दों का दूसरे सर्वनाम शब्दों से संबंध ज्ञात हो तथा जो शब्द दो वाक्यों को जोड़ते है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते है।
|
जैसा करोगे, वैसा भरोगे।
जिसकी लाठी, उसकी भैंस।
|
प्रश्नवाचक सर्वनाम
|
जो सर्वनाम शब्द सवाल पूछने के लिए प्रयुक्त होते है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है।
|
टोकरी में क्या रखा है?
बाहर कौन खड़ा है?
तुम क्या खा रहे हो?
|
निजवाचक सर्वनाम
|
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता के साथ अपनेपन का ज्ञान कराने के लिए किया जाए, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है।
|
आप कल दफ्तर नहीं गए थे।
आप मेरे पिता श्री बसंत सिंह हैं।
|