Correct Answer - Option 2 : बेकार रहना
मक्खियॉं मारना' मुहावरे का सही अर्थ 'बेकार रहना' है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 2) बेकार रहना होगा ।
दिए गए विकल्पों में से 'मक्खियॉं मारना' मुहावरे का अर्थ है - बेकार रहना।
उदाहरण - अच्छा खासा पढ़ लिख कर भी श्याम मक्खी मार रहा है।
अन्य विकल्प
अर्थ
|
मुहावरे
|
बहस करना
|
तर्क-वितर्क करना
उदाहरण -''वकील साहब ने ज्यादा तर्क-वितर्क करना उचित नहीं समझा।"
|
मजाक उड़ाना
|
उपहास करना
उदाहरण – तुम लोग भी उपहास कर लो, आजकल मेरे दिन ही खराब हैं।
|
हत्या करना
|
काम तमाम करना
उदाहरण – मोहनलाल अपने घर पर आज अकेले था और रात में कुछ लुटेरों ने उसके घर पर हमला कर दिया और मोहनलाल का काम तमाम कर दिया।
|
मुहावरा परिभाषा
|
उदाहरण
|
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिंदी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोडकर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।
|
आँख का तारा अर्थात बहुत प्यारा।
वाक्य- हर बच्चा अपनी माँ की आँख का तारा होता है।
|