Correct Answer - Option 3 : निजवाचक
यह समस्या मैं आप ही हल कर लूँगा। रेखांकित पद में निजवाचक सर्वनाम है।
स्पष्टीकरण:
सर्वनाम - संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, वह, वे, उन्हें, अपने तुम, हम आदि। हिंदी में मूलतः सर्वनामों की संख्या 11 है – मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, कोई, क्या और कुछ।
|
सर्वनाम
|
परिभाषा
|
उदाहरण
|
निश्चयवाचक
|
जो सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु आदि का निश्चयपूर्वक बोध कराते हैं वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
|
वे, यह, वह
|
पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक)
|
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है।
|
मैं, हम, मुझे, तू, तुम, तुझे, तुम्हारा, वह, वे, उसने
|
निजवाचक
|
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता के साथ अपनेपन का ज्ञान कराने के लिए किया जाए, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है।
|
अपने आप, स्वतः
|
सम्बन्धवाचक
|
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए वे शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
|
जो-सो, जैसा-वैसा
|
अतः विकल्प 3 सही चयन हैं।