इराक (सद्दाम हुसैन) के विरुद्ध कार्रवाई करने के पीछे अमेरिका के सामने निम्नलिखित उद्देश्य (लक्ष्य) थे-
⦁ पश्चिमी एशिया के देशों से तेल की आपूर्ति को होने वाले खतरे का निवारण करना।
⦁ इजराइल की सुरक्षा को आँच न आने देना।
⦁ सद्दाम हुसैन के परमाणु अस्त्रों व कारखानों को नष्ट करना।
⦁ समूचे खाड़ी क्षेत्र में शक्ति सन्तुलन बनाए रखना।
⦁ इराक की विस्तारवादी सोच पर प्रतिबन्ध लगाना।
⦁ इराक को पश्चिम एशिया के राजनीतिक मानचित्र में परिवर्तन के अवसर न देना।
⦁ विश्व की एकमात्र सर्वोच्च शक्ति के रूप में अमेरिका की छवि तथा अमेरिकी नेतृत्व की विश्वसनीयता को बनाए रखना।