1924 ई० में हैडन ने केश रचना को मुख्य आधार मानते हुए, त्वचा के वर्ण, शरीर के कद व सिर की आकृति आदि अन्य लक्षणों को भी सम्मिलित करते हुए अपनी पुस्तक ‘Races of Man’ में मानव प्रजाति का वर्गीकरण किया है। उनके अनुसार तीन मुख्य प्रजाति वर्ग निम्नलिखित हैं
1. छल्लेदार बालों वाली प्रजाति (ulotrichi or woolly haired) इस प्रजाति के बाल ऊन की भाँति छल्लेदार होते हैं जिनकी ऊर्ध्वकोट 40 से 50 होती है। इनकी त्वचा का वर्ण काला, कद नाटा व सिर लम्बा होता है। ये लक्षण नेग्रिटो व नीग्रो प्रजातियों में पाए जाते हैं। नेग्रिटो नाटे कद वाली तथा नीग्रो लम्बे कद वाली प्रजाति है। इस प्रजाति के लोग अफ्रीका में सूडान, कांगो बेसिन, युगांडा, टैंगानिका, दक्षिणी अफ्रीका, मैडागास्कर में तथा दक्षिणी-पूर्वी एशिया में न्यूगिनी, अण्डमान, फिलीपीन्स, मलाया व सुमात्रा में पाए जाते हैं।
2. लहरदार बालों वाली प्रजाति (cymotrichi or wavy haired) इस प्रजाति के बालों की ऊर्ध्वकाट 60-70 होती है तथा बाल लहरदार होते हैं। यह मध्यम कद, लम्बे सिर तथा श्वेत से लेकर श्याम वर्ण वाली प्रजाति है। त्वचा वर्ण के आधार पर इस प्रजाति के दो वर्ग किए जा सकते हैं।
⦁ काले वर्ण की ऑस्ट्रेलॉयड प्रजाति जिसकी बालों की ऊर्ध्वकाट 60 होती है। यह लम्बे सिर वाली प्रजाति है। इनका कद मध्यम होता है। यह प्रजाति ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी भारत व ब्राजील में पायी जाती
है। लंका के वेद्दा तथा मलेशिया व इण्डोनेशिया के निवासी भी इसी प्रजाति के लोग हैं।
⦁ भूरे कत्थई व गोरे रंग की कॉकेशियन प्रजातियाँ (गहरे भूरे रंग की मेडिटरेनियन प्रजाति, भूरे रंग की अल्पाइन व गोरे रंग की नॉर्डिक प्रजाति) इस वर्ग में आती हैं। इनमें मेडिटरेनियन, नॉर्डिक व अफगान मॅझले सिर वाली तथा अल्पाइन चौड़े सिर वाली प्रजाति है। इस प्रजाति का वितरण उत्तरी-पश्चिमी यूरोप से लेकर दक्षिणी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, अरब, ईरान, आरमीनिया, अफगानिस्तान, उत्तरी भारत तक है। जापान के आइनू लोग भी इसी प्रजाति वर्ग के हैं।
3. सपाट बालों वाली प्रजाति (leotrichi or straight haired) – इस प्रजाति के बाल सीधे व सपाट होते हैं जिनकी ऊर्ध्वकाट 80 होती है। इनकी त्वचा का वर्ण पीला या कत्थई व कद मध्यम होता है। यह प्रजाति चौड़े सिर वाली है। इनमें मंगोल प्रजाति प्रधान है, जिसके अनेक उपवर्ग हैं-चीन, उत्तरी साइबेरिया, मंचूरिया, रूसी, तुर्किस्तान, मध्य एशिया, तिब्बत, सिक्यांग व मलाया में यह प्रजाति पाई जाती है।
उपर्युक्त तीन प्रमुख प्रजातियों के अतिरिक्त हैडन ने दोनों अमेरिका में पायी जाने वाली ‘अमेरिण्ड’ जाति का विशिष्ट वर्गीकरण भी प्रस्तुत किया है तथा इसके चार प्रमुख वर्ग बताए हैं –
⦁ पैले अमेरिण्ड ब्राजील के पूर्वी पठार एवं लैगोस प्रदेश में निवास करने वाली यह प्रजाति इण्डो-अफगान व नैसियत जातियों के समान धुंघराले बालों वाली है।
⦁ ऐस्किमो सपाट बालों वाली यह प्रजाति उत्तरी कनाडा के टुण्ड्रा व ग्रीनलैण्ड में निवास करती
⦁ नार्दर्न अमेरिण्ड सपाट बाल तथा मंगोल व प्राचीन एशियाटिक प्रजातियों के समान लक्षणों वाली यह प्रजाति रॉकी तथा एण्डीज के पर्वतीय प्रदेश एवं अर्जेण्टाइना में निवास करती है।
⦁ निओ-अमेरिण्ड तुर्क तथा मंगोल जाति के समान लक्षणों और सीधे व सपाट बालों वाली यह प्रजाति दक्षिणी चिली के तेहुएलची व उत्तरी-पश्चिमी तटीय प्रदेश की जाति वर्गों में पाई जाती है।