भारत में कम साक्षरता के दो कारण निम्नलिखित हैं –
(1) जनसंख्या का निर्धन होना – देश की अधिकांश जनसंख्या निर्धनता और अभावों में जीवन बिताती रही है; फलतः उसके लिए अपने बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करना एक कठिन कार्य रहा है। वहीं दूसरी ओर बच्चे के विद्यालय चले जाने से खेती या अन्य कार्य करने वाले एक श्रमिक की भी कमी हो जाती है। इसी कारण शिक्षा पर लोगों का ध्यान कम है।
(2) शिक्षा योजनाओं का असफल होना – भारत की अनेक शिक्षा योजनाएँ केवल इसलिए असफल हो जाती हैं कि जिनके लाभार्थ वे बनायी जाती हैं वे उनको समझ सकने की स्थिति में नहीं हैं। अथवा उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं समझाया जा सकता है।