भारत में 845 भाषाएँ बोली जाती हैं। इनमें 720 भाषाएँ ऐसी हैं जो (प्रत्येक) एक लाख से भी कम व्यक्तियों द्वारा प्रयोग में लायी जाती हैं। देश में 63 अभारतीय भाषाओं का प्रयोग होता है। सामान्यत: भारत में 91% जनता संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं का प्रयोग करती है। 4% व्यक्ति आदिवासी भाषाओं तथा 5% व्यक्तियों द्वारा अन्य भाषाएँ प्रयोग की जाती हैं।