राष्ट्रीयता के मार्ग में आने वाली बाधाओं को निम्नांकित उपायों से दूर किया जा सकता है।
⦁ संकुचित भावनाओं का त्याग और देश-प्रेम या देशभक्ति की प्रबल भावना का विकास किया जाना चाहिए।
⦁ देश के विभिन्न भागों में भावनात्मक, साहित्यिक तथा सांस्कृतिक सम्पर्क बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
⦁ शिक्षा का व्यापक स्तर पर प्रचार तथा प्रसार किया जाना चाहिए तथा शिक्षा व्यवस्था का समुचित प्रबन्ध होना चाहिए।
⦁ देशभर में परिवहन तथा संचार के साधनों का पर्याप्त विकास किया जाना चाहिए।
⦁ देश के सभी क्षेत्रों का सन्तुलित आर्थिक विकास किया जाना चाहिए।
⦁ संकीर्ण हितों तथा स्वार्थपूर्ण मनोवृत्तियों पर आधारित राजनीति को नियन्त्रित किया जाना चाहिए
⦁ देश में सुदृढ़ तथा न्यायपूर्ण शासन व्यवस्था की जानी चाहिए।