गुट-निरपेक्षता के प्रमुख लक्षण (विशेषताएँ)
गुट-निरपेक्षता के प्रमुख लक्षण अथवा विशेषताएँ इस प्रकार हैं-
⦁ शक्ति गुटों से पृथक् रहना और महाशक्तियों के साथ किसी प्रकार का सैनिक समझौता न करना।
⦁ स्वतन्त्र विदेश नीति का निर्धारण करना।
⦁ शान्ति एवं सद्भावना की नीति का विस्तार करना।
⦁ साम्राज्यवाद, उपनिवेशवाद, शोषण एवं आधिपत्य का विरोध करना।
⦁ विकासशील नीति का अनुसरण करना।
⦁ गुट-निरपेक्षता आन्दोलन संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यों में सहयोगात्मक भूमिका का निर्वाह करता है।
⦁ गुट-निरपेक्षता एक सकारात्मक तटस्थता है।