ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की विशेषताएँ ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
⦁ प्रारम्भ में यहाँ के निवासियों को ऐबॉरीजिनीज कहा जाता था। कई भिन्न-भिन्न समाजों के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला एक सामान्य नाम है। ये लोगे ऑस्ट्रेलिया में 40,000 वर्ष पूर्व आने प्रारम्भ हुए थे।
⦁ ये लोग ऑस्ट्रेलिया के साथ एक लम्बे पुल से जुड़े न्यू गुयाना से आए थे। मूल निवासियों की अपनी परम्परा के अनुसार वे बाहर से नहीं आए थे बल्कि हमेशा से यहीं थे।
⦁ 18वीं सदी के अन्त में मूल निवासियों के 350 से 750 समुदाय थे।
⦁ प्रत्येक समुदाय की अपनी भाषा थी। इनमें से 200 भाषाएँ आज भी व्यवहार में हैं।
⦁ मूल निवासियों का एक और समूह उत्तर में रहता है। इसे टॉरस स्ट्रेट कहते हैं। वे ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान जनसंख्या का 2.4 प्रतिशत भाग हैं।
⦁ ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या विरल है। अधिकांश नगर समुद्रतट के साथ-साथ बसे हैं। बीच का क्षेत्र शुष्क मरुभूमि है।