समवयस्क समूह एक प्रकार का प्राथमिक समूह है। ऐसे समूह का आधार सामान्यतः समान आयु अथवा सामान्य व्यवसाय होता है। समाने आयु के व्यक्तियों के बीच निर्मित अथवा सामान्य व्यवसाय समूह के लोगों के बीच निर्मित समूह को समवयस्क समूह कहते हैं। ऐसे समूह अपने सदस्यों पर विशेष व्यवहार हेतु दबाव डालते हैं जिसे ‘समवयस्क दबाव’ कहते हैं। समवयस्क दबाव से तात्पर्य समवयस्क साथी द्वारा डाले गए उस सामाजिक दबाव से है जो व्यक्ति को यह बताता है कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।