संदर्भ समूह से अभिप्राय उस समूह से है जिसको व्यक्ति अपना आदर्श स्वीकार करते हैं। जिसके सदस्यों के अनुरूप बनना चाहते हैं तथा जिसकी जीवन-शैली का अनुकरण करते हैं। यह बात ध्यान देने योग्य है कि हम संदर्भ समूहों के सदस्य नहीं होते हैं। हम संदर्भ समूहों से अपने आप को अभिनिर्धारित अवश्य करते हैं। आधुनिक समाजों में संदर्भ समूह संस्कृति, जीवन-शैली, महत्त्वाकांक्षाओं तथा लक्ष्य प्राप्ति के बारे में जानकारी के महत्त्वपूर्ण स्रोत होते हैं। अंग्रेजी शासनकाल में अनेक मध्यमवर्गीय भारतीय अंग्रेजों को संदर्भ समूह मानते हुए अंग्रेजों की भाँति व्यवहार करने की आकांक्षा करते थे। वे अंग्रेजों की भाँति पोशाक धारण करना चाहते थे तथा उन्हीं की भाँति भोजन करना चाहते थे। समुदाय समूह के साथ सुप्रसिद्ध अमेरिकी विद्वान रॉबर्ट के मर्टन का नाम जुड़ा हुआ है।