Use app×
Join Bloom Tuition
One on One Online Tuition
JEE MAIN 2025 Foundation Course
NEET 2025 Foundation Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
0 votes
1.7k views
in Sociology by (52.9k points)
closed by

सामाजिक नियंत्रण में राज्य की भूमिका स्पष्ट कीजिए।

1 Answer

+1 vote
by (55.1k points)
selected by
 
Best answer

सामाजिक नियंत्रण के औपचारिक साधनों में राज्य का महत्त्वपूर्ण स्थान है। राज्य को सर्वशक्तिमान माना जाता है क्योंकि इसे गंभीर अपराध हेतु व्यक्ति को प्राणदंड देने का अधिकार होता. है। सामाजिक नियंत्रण के सशक्त अभिकरण होने के नाते ही राज्य की व्यक्तियों के व्यवहार को नियमित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यक्ति राज्य द्वारा बनाए गए नियमों का पालन इसलिए करता है ताकि उसे अपराधी के रूप में सजा न मिल सके। राज्य अपनी सत्ता को सर्वोपरि बताकर, दबाव एवं कानून को राष्ट्रव्यापी बनाकर अधिकारों एवं कर्तव्यों की व्याख्या करके व्यक्तियों पर ‘ नियंत्रण रखता है। यही पारिवारिक कार्यों पर नियंत्रण रखता है। दंड व्यवस्था एवं कानून के निर्माण तथा उसमें संशोधन करके राज्य व्यक्तियों के व्यवहार को नियमित एवं नियंत्रित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्य द्वारा निर्मित कानून सामाजिक नियंत्रण के सबसे अधिक प्रभावशाली साधन माने जाते हैं। कानून का पालन करना हमारी इच्छा अथवा अनिच्छा पर निर्भर नहीं करता अपितु इसके पीछे राज्य की शक्ति होकी है जो हमें कानून का पालन करने हेतु बाध्य करती है। कानून आधुनिक समाजों में व्यक्तियों के व्यवहार को संगठित करने एवं उनका मार्गदर्शन करने में महत्त्वपूर्ण है।

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...