अवलोकन की दो प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
⦁ मानव-इंद्रियों, विशेष रूप से आँखों का प्रयोग–अवलोकन में मानव इंद्रियों; विशेष रूप से आँखों का प्रयोग किया जाता है। इसलिए इसे ‘आँखों द्वारा देखने की एक कला’ कहा गया है, जिससे अध्ययन-वस्तु से संबंधित प्राथमिक सामग्री का संचय किया जात है। मोजर ने ठीक ही कहा है कि “ठोस अर्थ में अवलोकन में कानों और वाणी की अपेक्षा आँखों का अधिक प्रयोग होता है।’
⦁ मूलभूत वैज्ञानिक पद्धति–अवलोकन को एक मूलभूत वैज्ञानिक पद्धति माना गया है; क्योंकि यह प्रत्येक विषय (चाहे वह प्राकृतिक विज्ञान है अथवा सामाजिक विज्ञान) में सामान्य रूप से प्रयोग की जाती है। एक मौलिक पद्धति होने के नाते इसके द्वारा विश्वसनीय सूचनाएँ एकत्रित की जा सकती हैं।