असहभागी अवलोकन के दो प्रमुख गुण निम्नलिखित हैं-
⦁ मितव्ययिता-असहभागी अवलोकन में अनुसंधानकर्ता कम समय में तथा कम खर्च करके अवलोकन का अपना कार्य पूरा करता है; अतः यह सहभागी अवलोकन की तुलना में कम खर्चीला प्रविधि है। अधिकांश अध्ययन इसी प्रविधि से पूरे कर लिए जाते हैं।
⦁ निष्पक्षता-असहभागी अवलोकन में अनुसंधानकर्ता समूह का सदस्य नहीं होता इसलिए वह निष्पक्ष भाव से तथा वस्तुनिष्ठ रूप से समस्या का अध्ययन करता है तथा विश्वसनीय आँकड़े एकत्रित करता है। क्योंकि इसमें अवलोकनकर्ता एक तटस्थ प्रेक्षक के रूप में निरीक्षण करता है। तथा समूह के साथ किसी प्रकार का भावात्मक लगाव नहीं रखता; अतः इस प्रकार किया गया अध्ययन अधिक निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ होता है।