सामाजिक सर्वेक्षण के दो प्रमुख गुण निम्नलिखित हैं-
⦁ परिमाणात्मक सूचनाएँ–सामाजिक सर्वेक्षण विस्तृत सामग्री के संबंध में परिमाणात्मक सूचनाएँ प्रदान करने का मुख्य स्रोत है, जिसमें सांख्यिकीय प्रविधियों को भी विस्तार से लागू किया जा सकता है।
⦁ वैज्ञानिक परिशुद्धता-सामाजिक सर्वेक्षण द्वारा प्राप्त परिणाम एवं निष्कर्ष सूक्ष्म, उपयुक्त और विश्वसनीय होते हैं, क्योंकि इसमें वैज्ञानिकता का गुण पाया जाता है; अर्थात् संपूर्ण सर्वेक्षण वैज्ञानिक पद्धति द्वारा किया जाता है।