सामान्यतः लोग सामाजिक सर्वेक्षण और सामाजिक अनुसंधान को एक ही मान लेते हैं। इस भ्रम का प्रमुख कारण दोनों में पायी जाने वाली कुछ समानताएँ हैं। सामाजिक सर्वेक्षण एवं सामाजिक अनुसंधान में निम्नलिखित दो समानताएँ पायी जाती हैं
⦁ सामाजिक घटनाओं का अध्ययन–सामाजिक सर्वेक्षण तथा सामाजिक अनुसंधान दोनों के अंतर्गत सामाजिक घटनाओं का अध्ययन किया जाता है।
⦁ मानव-व्यवहार को समझना–दोनों का उद्देश्य मानव-व्यवहार की यथार्थता को समझना है। मुख्य रूप से दोनों में मानव-व्यवहार के सामाजिक पक्ष को समझने एवं उसको नियंत्रित करने का प्रयास किया जाता है।