सामाजिक सर्वेक्षण सामाजिक अनुसंधान एक नहीं हैं। इनमें पाए जाने वाले दो प्रमुख अंतर निम्नलिखित हैं-
⦁ अध्ययन-क्षेत्र में अंतर-सामाजिक सर्वेक्षण का अध्ययन-क्षेत्र सीमित होता है, क्योंकि यह . सामान्यतः किसी विशेष व्यक्ति, विशेष समस्या या परिस्थिति से संबंधित होता है; जबकि सामाजिक अनुसंधान का क्षेत्र व्यापक होता है, क्योंकि इसमें सामान्य एवं अमूर्त घटनाओं तक का अध्ययन किया जाता है।
⦁ प्रकृति में अंतर–सामाजिक सर्वेक्षण एवं सामाजिक अनुसंधान की प्रकृति में काफी अंतर है; क्योंकि पहला (सर्वेक्षण) मूल रूप से व्यावहारिक है, जबकि अनुसंधान की प्रकृति मुख्य रूप से सैद्धांतिक है।