Use app×
Join Bloom Tuition
One on One Online Tuition
JEE MAIN 2025 Foundation Course
NEET 2025 Foundation Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
0 votes
63 views
in Psychology by (55.1k points)
closed by

निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्दों द्वारा कीजिए –

⦁    साइकोलॉजी (Psychology) का शाब्दिक अर्थ है ………………………. |
⦁    मनोविज्ञान को प्रारम्भिक अर्थ ………………………. था।
⦁    प्रारम्भिक काल में मनोविज्ञान का अध्ययन ………………………. के अन्तर्गत किया जाता था।
⦁    अरस्तू ने मनोविज्ञान को ………………………. के रूप में प्रतिपादित किया था।
⦁    सत्रहवीं तथा अठारहवीं शताब्दी में मनोविज्ञान को ………………………. माना जाता था।
⦁    विलियम जेम्स के अनुसार मनोविज्ञान ………………………. का विज्ञान है।
⦁    प्राणी के व्यवहार का अध्ययन ………………………. विषय के अन्तर्गत किया जाता है।
⦁    मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान मानने वाले विद्वानों को ………………………. कहते हैं।
⦁    मनोविज्ञान ………………………. का वैज्ञानिक अध्ययन है।
⦁    मनोविज्ञान व्यवहार का ………………………. विज्ञान है।
⦁    मनोविज्ञान वह विज्ञान है जो विभिन्न परिस्थितियों में प्राणी के ………………………. का अध्ययन करता है।
⦁    जब मनुष्य का व्यवहार सामान्य नहीं होता है तो उसे ………………………. व्यवहार कहा जाता है।
⦁    एडविन जी० बोरिंग के अनुसार मनोविज्ञान ………………………. का अध्ययन है।
⦁    मनोविज्ञान की एक विशेषता तथ्यात्मकता है और यह ………………………. कहलाता है।
⦁    मनोविज्ञान द्वारा प्रतिपादित समस्त सिद्धान्त ………………………. आधारित होते हैं।
⦁    मनोविज्ञान का अध्ययन-क्षेत्र ………………………. है।
⦁    मनोविज्ञान न केवल सैद्धान्तिक दृष्टिकोण से बल्कि ………………………. दृष्टिकोण से भी उपयोगी है।
⦁    मनोविज्ञान द्वारा व्यक्ति के सामान्य तथा ………………………. दोनों प्रकार के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।
⦁    मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला की स्थापना ………………………. ने की थी।
⦁    विलियम वुण्ट के प्रयासों से विश्व में मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला ………………………. में स्थापित की गयी थी।
⦁    बच्चों की समस्याओं तथा व्यवहार के अध्ययन से सम्बन्धित मनोविज्ञान का क्षेत्र है ………………………. |

1 Answer

+1 vote
by (52.9k points)
selected by
 
Best answer

⦁    साइकोलॉजी (Psychology) का शाब्दिक अर्थ है आत्मा का विज्ञान |
⦁    मनोविज्ञान को प्रारम्भिक अर्थ आत्मा का ज्ञान था।
⦁    प्रारम्भिक काल में मनोविज्ञान का अध्ययन दर्शनशास्त्र  के अन्तर्गत किया जाता था।
⦁    अरस्तू ने मनोविज्ञान को आत्मा के ज्ञान के रूप में प्रतिपादित किया था।
⦁    सत्रहवीं तथा अठारहवीं शताब्दी में मनोविज्ञान को मन का विज्ञान माना जाता था।
⦁    विलियम जेम्स के अनुसार मनोविज्ञान  चेतना का विज्ञान है।
⦁    प्राणी के व्यवहार का अध्ययन मनोविज्ञान विषय के अन्तर्गत किया जाता है।
⦁    मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान मानने वाले विद्वानों को व्यवहारवादी कहते हैं।
⦁    मनोविज्ञान व्यवहार  का वैज्ञानिक अध्ययन है।
⦁    मनोविज्ञान व्यवहार का विधायक विज्ञान है।
⦁    मनोविज्ञान वह विज्ञान है जो विभिन्न परिस्थितियों में प्राणी के  व्यवहार  का अध्ययन करता है।
⦁    जब मनुष्य का व्यवहार सामान्य नहीं होता है तो उसे असामान्य  व्यवहार कहा जाता है।
⦁    एडविन जी० बोरिंग के अनुसार मनोविज्ञान मानव स्वभाव का अध्ययन है।
⦁    मनोविज्ञान की एक विशेषता तथ्यात्मकता है और यह विधायक विज्ञान  कहलाता है।
⦁    मनोविज्ञान द्वारा प्रतिपादित समस्त सिद्धान्त तथ्यों पर आधारित होते हैं।
⦁    मनोविज्ञान का अध्ययन-क्षेत्र व्यापक  है।
⦁    मनोविज्ञान न केवल सैद्धान्तिक दृष्टिकोण से बल्कि व्यावहारिक दृष्टिकोण से भी उपयोगी है।
⦁    मनोविज्ञान द्वारा व्यक्ति के सामान्य तथा  असामान्य दोनों प्रकार के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।
⦁    मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला की स्थापना  विलियम वष्ट ने की थी।
⦁    विलियम वुण्ट के प्रयासों से विश्व में मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला लिपजिग में स्थापित की गयी थी।
⦁    बच्चों की समस्याओं तथा व्यवहार के अध्ययन से सम्बन्धित मनोविज्ञान का क्षेत्र है बाल मनोविज्ञाना |

Related questions

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...