वैज्ञानिक शिक्षा का आशय है वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दी जाने वाली शिक्षा। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दी जाने वाली शिक्षा तथ्यों पर आधारित होती है तथा उसमें वैज्ञानिक पद्धति को अपनाया जाता है। वैज्ञानिक पद्धति सार्वभौमिक होती है तथा उसके द्वारा प्राप्त सिद्वान्तों का सत्यापन किया जा सकता है। वर्तमान युग विज्ञान तथा औद्योगिक क्रान्ति का युग है। आज हमारे जीवन का प्रत्येक पक्ष विज्ञान पर निर्भर हो गया है। अतः इस दशा में वही राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा जो वैज्ञानिक क्षेत्र में प्रगति करेगा। परन्तु भारत जैसे अनेक विकासशील देश आज भी परम्पराओं, रूढ़ियों एवं अन्धविश्वासों से घिरे हुए हैं। ये समस्त कारक देश की प्रगति में बाधक हैं। इस स्थिति में हमारी शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए जिससे जनसाधारण का दृष्टिकोण वैज्ञानिक बने तथा अन्धविश्वासों को उन्मूलन हो। इस प्रकार हम कह सकते हैं। कि वर्तमान युग में शिक्षा का एक मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना होना चाहिए।