यूरोप में पुनर्जागरण सर्वप्रथम इटली में आरम्भ हुआ। कुस्तुनतुनिया नगर पर तुर्को द्वारा अधिकार कर लिये जाने पर यूनान के विद्वान् धर्म तथा दर्शन की पुस्तकें लेकर इटली पहुँच गये। इटलीवासियों ने उनका हृदय से स्वागत किया। फलस्वरूप इटली में नवीन विचारों, भावनाओं तथा मान्यताओं का उदय होने से वहाँ पुनर्जागरण प्रारम्भ हुआ। पुनर्जागरण के सर्वप्रथम इटली में ही प्रारम्भ होने के उपर्युक्त कारण के अतिरिक्त और भी कई कारण थे; जैसे –
⦁ इटली के अनेक नगर वाणिज्य तथा व्यापार के केन्द्र होने के कारण समृद्ध थे।
⦁ इटली के नगर सामन्ती नियन्त्रण से मुक्त थे। इन नगरों के स्वतन्त्र व्यापार से पुनर्जागरण को प्रोत्साहन मिला।
⦁ इन नगरों के शासक कला-प्रेमी थे। उन्होंने कुस्तुनतुनिया से आने वाले यूनानी विद्वानों का स्वागत किया।