सन् 1498 ई० में पुर्तगाली नाविक वास्कोडिगामा अपने राजा से आर्थिक सहायता पाकर अपने जहाजी बेड़े के साथ अफ्रीका के पश्चिमी तट से होता हुआ उत्तमाशा अन्तरीप पहुँचा। वहाँ से उसने हिन्द महासागर में प्रवेश किया; फिर उत्तर की ओर से वह जंजीबार होता हुआ पूर्व की ओर बढ़ा। वहाँ से वह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित कालीकट राज्य में पहुँचा।