समुद्र तटवर्ती स्थानों और क्षेत्रों की जलवायु सम होती है। जल अपना समकारी प्रभाव स्थल पर छोड़ता है। अतः तटवर्ती क्षेत्र गर्मियों में न अधिक गर्म और न ठंड में अधिक ठंडे होते हैं। त्रिवेन्द्रम के तटवर्ती क्षेत्रों का दैनिक तथा वार्षिक तापपरिसर दोनों ही कम होते हैं। त्रिवेन्द्रम का वार्षिक तापक्रम अधिकतम 28° सेन्टीग्रेड व न्यूनतम तापमान 26° सेन्टीग्रेड रहता है। इस तरह त्रिवेन्द्रम का वार्षिक ताप परिसर 28° – 26° = 2° सेन्टीग्रेड है।