माना, घड़ी की छोटी सुई की लम्बाई (त्रिज्या) r1 = 4 सेमी
तथा घड़ी की बड़ी सुई की लम्बाई (त्रिज्या) r2 = 6 सेमी
∵ घड़ी की छोटी सुई 12 घण्टे में एक चक्कर लगाती है।
∴ 2 दिन (48 घण्टे) में 4 चक्कर लगायेंगी
अतः घड़ी की छोटी सुई द्वारा 2 दिन में चली गयी दूरी = 2π1 × 4
= 2 x 22/7 x 4 x 4 = 704/4 सेमी
तथा घड़ी की बड़ी सुई 1 घण्टे में एक चक्कर लगाती है तब वह 2 दिन (48 घण्टे) में 48 चक्कर लगायेंगी।
अतः घड़ी की बड़ी सुई द्वारा 2 दिन में चली गई दूरी = 2πr2 × 48
= 2 x 22/7 x 6 x 48 = 12672/7 सेमी
दोनों सुईयों द्वारा 2 दिनों में चली गई दूरियों का योग
704/4 + 12672/7 = 13376/7 = 1910.85 सेमी