मोहम्मद साहब ने मानवता का एक ईश्वर को मानने का संदेश दिया। ईश्वर ने सबको समान बनाया है, ऊँचा-नीचा नहीं बनाया। उन्होंने बताया कि सबको मेहनत से नेक कमाई करनी चाहिए। लोगों के कल्याण के लिए उन्होंने लोगों को दान करने के लिए भी कहा। उनके अनुसार पड़ोसी को कष्ट देने वाला जन्नत नहीं पा सकता। सभी धर्मों का आदर और दूसरों की अमानत की रक्षा करनी चाहिए। मोहम्मद साहब के संदेश हदीश में संकलित हैं।