कश्मीर अत्यंत सुंदर और रमणीय प्रदेश है। इसकी प्राकृतिक रचना मन को मोह लेती है। कवि कश्मीर का फूलों की घाटी, नावों की नगरी के रूप में वर्णन करते हैं। यहाँ अनेक सुंदर सरोवर हैं, जिनमें सैलानी नौका-विहार का आनंद ले सकते हैं। शालीमार बाग को सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बताया गया है। झीलों के किनारे सूर्योदय का अनूठा दृश्य देखने को मिलता है।
घाटी में मखमली दूब गलीचों का अहसास दिलाती है। कहीं बस्ती है, तो कहीं वौरान मनभावन स्थान है। शीतल पानीवाले झरने और कोमल फूलों की भरमार है। घाटी में देवदारु के पेड़ों की शोभा निराली है। यहीं अमरनाथ की पवित्र गुफा और शेषनाग सरोवर हैं। कवि फूलों की घाटी और नावों की सुंदर नगरी में चलने के लिए लोगों का आहवान करते हैं।