डंक मारना बिच्छू की आदत है। जिसने उसके साथ भलाई की, उसे भी वह डंक मारता है ! नन्ही स्वभाव की अच्छी है। वह समझदार और उदार है। उसने बिच्छू की बुरी आदत छुड़ाने का संकल्प किया है। वह बिच्छू के बुरे व्यवहार को भूलकर उसके साथ भलाई करती है। आखिर बिच्छू शर्मिंदा होकर अपनी बुरी आदत छोड़ देता है। बिच्छू की जगह मैं होता तो मैं भी उसके साथ नन्ही की तरह बर्ताव करता। बुरे व्यक्ति को सुधारने के लिए यह सबसे उत्तम मार्ग है।