विदेशी पौधों से हमें निम्नलिखित हानियां हो सकती हैं —
- हमारी स्थानीय लाभकारी वनस्पति नष्ट हो सकती है।
- विदेशी वनस्पति को नष्ट करने में हमारा बहुत-सा धन व्यय होगा।
- विदेशी वनस्पति से सांस तथा त्वचा सम्बन्धी खतरनाक रोग फैल सकते हैं।
- हमारे जल-भण्डार विदेशी वनस्पति से प्रदूषित हो सकते हैं।
- हमारी उपयोगी भूमि कम हो सकती है, चरागाहों में कमी आ सकती हैं तथा वन्य क्षेत्र नष्ट हो सकते हैं।