मृदा एक अत्यन्त उपयोगी प्राकृतिक उपहार है। इससे हमें भिन्न-भिन्न उत्पाद प्राप्त होते हैं। इसके मुख्य पांच उपयोग निम्नलिखित हैं-
- इससे गेहूं, चावल, बाजरा, ज्वार आदि अनाज प्राप्त होता है।
- इसमें पशुओं के लिए घास और चारा उगता है।
- इससे कपास, पटसन, सीसल आदि रेशेदार पदार्थ मिलते हैं।
- इससे हमें दालें मिलती हैं।
- इससे उपयोगी लकड़ी प्राप्त होती है।