हाँ, चित्रा एक मंझी हुई चित्रकार है। उसे चित्रकला का बहुत शौक है। वह चित्र बनाने के लिए सदैव नवीन प्रेरणाओं की तलाश करती है। उसकी मेहनत उसे विश्व प्रसिद्ध चित्रकार बना देती है। वह आधुनिक चित्रकला के नियमों के अनुसार अपने चित्रों को बनाती है। उसकी कला जीवन के सुख-दुःख से जुड़ी हुई थी। उसके द्वारा बनाया गया भिखमंगी तथा उसके दोनों बच्चों का चित्र उसकी मंझी कलाकार होने का सबूत हैं।