फिरोज़ तुग़लक मुहम्मद तुग़लक की मृत्यु के बाद दिल्ली का सुल्तान बना। उसने अनेक महत्त्वपूर्ण सुधार किए
1. उसने कृषि की उन्नति के लिए नहरें बनवाईं और सिंचाई का प्रबन्ध किया।
2. उसने हिसार, फिरोज़ा, जौनपुर, फिरोज़ाबाद आदि नए नगर बसाए। उसने कई बांधों, महलों, स्कूलों, मस्जिदों आदि का निर्माण भी करवाया।
3. उसने निर्धनों की सहायता के लिए दीवान-ए-खैरात नामक विभाग की स्थापना की।
4. फिरोज तुग़लक ने अपने दासों पर बहुत ही अधिक धन व्यय किया। इससे राजकोष खाली हो गया।