मिट्टी के कणों का आकार एक-सा नहीं होता। कुछ बहुत मोटे तथा कुछ बहुत सूक्ष्म अथवा बारीक होते हैं। आकार के आधार पर मिट्टी के कणों की बांट को आकार बांट कहा जाता है।
मिट्टी में साधारणतः तीन तरह के कण होते हैं—
रेत के कण, चिकनी मिट्टी के कण तथा भाल के कण।
इन कणों की मात्रा अनुसार भूमि के आकार की बांट की जाती है जिसे भू-आकार बांट कहा जाता है।
भू-आकार बांट निम्नानुसार की गई है—
मात्रा |
बांट |
40 से अधिक प्रतिशत चिकनी मिट्टी वाली भूमि |
भारी चिकनी |
40-31 से अधिक प्रतिशत चिकनी मिट्टी वाली भूमि |
चिकनी |
31-21 से अधिक प्रतिशत चिकनी मिट्टी वाली भूमि |
मैरा चिकनी |
20-11 से अधिक प्रतिशत चिकनी मिट्टी वाली भूमि |
मैरा |
10-06 से अधिक प्रतिशत चिकनी मिट्टी वाली भूमि |
रेतीली मैरा |
05-00 से अधिक प्रतिशत चिकनी मिट्टी वाली भूमि |
रेतीली |
अन्तर्राष्ट्रीय सोसाइटी अनुसार भूमि के कणों की आकार-बांट निम्नानुसार—
कण-आकार |
कण-आकार मिली मीटरों में |
देखना |
चिकनी मिट्टी |
0.002 से कम |
माइक्रोस्कोप से |
भाल |
0.002 तथा 0.02 के बीच |
माइक्रोस्कोप से |
बारीक रेत |
0.02 तथा 0.20 के बीच |
नंगी आंख से |
मोटी रेत |
0.20 तथा 2.00 के बीच |
नंगी आंख से |
पत्थर, रोड़े अथवा कंकड़ |
2.00 से अधिक |
नंगी आंख से |