ग्लोब पर महाद्वीपों तथा महासागरों की आकृति को सही-सही दिखाया जा सकता है। ग्लोब पर दूरियाँ एवं दिशाएँ भी बिल्कुल सही दिखाई जा सकती हैं। इसके विपरीत मानचित्र पर ऐसा सम्भव नहीं है। इसका कारण यह है कि हमारी पृथ्वी गोल है जबकि मानचित्र चपटी सतह पर बनाये जाते हैं। किसी गोल आकृति को पूरी तरह से चपटा करना असम्भव है। इसलिए मानचित्र ग्लोब की तरह शुद्ध नहीं होते हैं।