नरसिंहवर्मन एक शक्तिशाली पल्लव राजा था। पल्लवों का चालुक्य वंश के साथ संघर्ष चलता रहता था। चालुक्य राजा पुलकेशिन द्वितीय ने महेन्द्रवर्मन को हराया था। लेकिन नरसिंहवर्मन ने पुलकेशिन द्वितीय को हरा दिया तथा उसको मार डाला। इसने कई अन्य विजयें भी प्राप्त की तथा अपने राज्य का विस्तार किया। इसने पाण्ड्य, चेर तथा चोल राजाओं के साथ युद्ध किए।