क्रिया के जिस रूप से उसके होने या करने के समय का बोध हो, उसे काल कहते हैं।
काल के भेद :
काल के मुख्य तीन भेद हैं-
1. भूतकाल : जिससे क्रिया के बीते हुए समय में होने का बोध हो उसे भूतकाल कहते हैं।
2. वर्तमान काल : जिस से क्रिया के चल रहे अथवा वर्तमान समय में होने का बोध हो उसे वर्तमान काल कहते हैं।
3. भविष्यत्काल : जिससे क्रिया के आने वाले समय में होने का बोध हो उसे भविष्यत्काल कहते हैं।