उष्णकटिबंधीय वर्षावनों की जलवायवी परिस्थितियाँ अत्यधिक उपयुक्त होने के कारण यहाँ विभिन्न प्रकार के जंतुओं की विशाल जनसंख्या निवास करती है। यहाँ का जलवायु गर्म और आर्द्र है। यह भूमध्य रेखा के आस-पास स्थित है। यहाँ का न्यूनतम तापमान 15°C से ऊपर, दिन और रात की अवधि एक समान और इन स्थानों में बहुत वर्षा होती है। यह सब परिस्थितियाँ विशाल जनसंख्या के अनुकूल हैं।