पके हुए तथा कच्चे भोजन में निम्नलिखित अन्तर हैं –
पका भोजन |
कच्चा भोजन |
1. पका हुआ भोजन नर्म हो जाता है तथा चबाने और पचाने में सुगम होता है। |
1. कच्चा भोजन सख्त होता है। अतः इसे चबाना एवं पचाना कठिन होता है। |
2. पके हुए भोजन का रंग, रूप, स्वाद तथा सुगन्ध अच्छे हो जाते हैं। |
2. बिना पकाए भोजन देखने अथवा खाने और सुगन्ध में अच्छे नहीं होते हैं। |
3. पकाने से अधिक तापमान के कारण कई हानिकारक कीटाणु मर जाते हैं। |
3. कच्चे भोजन में कई हानिकारक कीटाणु होते हैं जो कि स्वास्थ्य को हानि पहुँचाते हैं। |
4. पकाने से एक ही वस्तु को अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। |
4. यदि भोजन को पकाया न जाए और उसे एक रूप में खाया जाए तो उससे जल्दी ही मन भर जाता है। |
5. पकाने से भोजन को ज़्यादा देर तक सुरक्षित रखा जा सकता है। |
5. कच्चा भोजन जल्दी खराब हो जाता है। उसमें जीवाणु उत्पन्न हो जाते हैं। |