‘साए’ कहानी मित्रता और सद्भाव प्रधान कहानी है। कहानी का मूलभाव लोगों में मैत्री की भावना का प्रचार और प्रसार करना है। यह कहानी लोगों को प्रेरणा देती है कि हमें कठिनाई के समय मित्र का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। मित्र की ज़िम्मेदारियों को अपनी ज़िम्मेदारी समझना चाहिए। अपने दिए हुए वचन का पालन करना चाहिए। स्वार्थ लोलुपता से दूर रहना चाहिए। जिस प्रकार कहानी में वृद्ध व्यक्ति ने अपने मृतक मित्र के परिवार की यथोचित सहायता की, उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में इसी प्रकार के भावों तथा विचारों को अपनाकर अपने जीवन स्तर को ऊँचा उठाना चाहिए।