उद्देश्य (Objectives) यह संघ निम्नलिखित उद्देश्यों को सामने रख कर गठित किया गया –
- ओलम्पिक आन्दोलन व एमेच्योर (Amateur) खेलों की प्राप्ति के लिए।
- नवयुवकों की शारीरिक, नैतिक व सभ्याचार की शिक्षा को उत्साहित करने व बढ़ाने के लिए ताकि नवयुवक अच्छे व्यक्तित्व वाले स्वस्थ व अच्छे नागरिक बन सकें।
- अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ के सभी नियम लागू करने के लिए।
- इस अधिकार को बचाने व लागू करने के लिए संघ ही ओलम्पिक झण्डे के निशान का प्रयोग कर सकता है। यह देखता है कि ये दोनों ओलम्पिक खेलों से ही सम्बन्धित हैं।
- पूरी तरह एक सरकारी संगठन के तौर पर काम करना व देश के सारे ओलम्पिक खेलों सम्बन्धी विषयों का सारा काम-काज अपने हाथ में लेना।
- सभी देशवासियों को खेलों के एमेच्योर (Amateur) की कीमत (Value) बारे – अवगत कराना।
- राष्ट्रीय स्पोर्ट्स संघ व महासंघ में तालमेल के साथ उन सभी भारतीय टीमों व उनके संगठन को नियन्त्रित करना जो टीमें ओलम्पिक खेलों व अन्य खेलों जो कि अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी के तहत होती हैं, में भाग लेती हैं, को नियन्त्रित करना।
- राष्ट्रीय खेल संघ व महासंघ के तालमेल के साथ नियमों को लागू करना।
- कला प्रतियोगिता में ऊंचे आदर्शों को बनाए रखना और लोगों में ओलम्पिक खेलों और दूसरी खेलें जो कि अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी की सर्वसम्मति द्वारा की जाती हैं, के लिए रुचि बढ़ाना।
- ओलम्पिक खेलों और दूसरी खेलें जो कि अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी ही सर्वसम्मति द्वारा की जाती हैं, में भारत के भाग लेने सम्बन्धी सारे विषयों पर पूरा नियन्त्रण रखना।
- जो भारतीय टीमें अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी की सर्वसम्मति के अधीन ही ओलम्पिक खेलों और अन्य खेलों में भाग लेती हैं, उन टीमों का राष्ट्रीय स्पोर्टस फैडरेशन और एसोसिएशनों की सहायता से वित्त प्रबन्ध, आवागमन देख-रेख और कल्याण बारे प्रबन्ध करना।
- अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले के लिए यह भारतीय खिलाड़ियों को प्रमाणित करती है कि वे एमेच्योर (Amateur) स्तर के हों। अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले में ये प्रमाण स्तर ज़रूरी होते हैं।
- यह भारतीय लोगों में ओलम्पिक खेलों के लिए अधिक शौक बढ़ाती है और इस मन्तव्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक राज्य में राज्य ओलम्पिक एसोसिएशन और राष्ट्रीय एमेच्योर खेल फैडरेशन बनाती है।
- यह राष्ट्रीय स्पोर्टस फैडरेशन और भारत सरकार में फैडरेशन की वित्तीय सहायता के लिए काम करती है।
- यह राज्य की ओलम्पिक एसोसिएशन और राष्ट्रीय एमेच्योर स्पोर्टस फैडरेशन को दाखिल करती है। राज्य की ओलम्पिक एसोसिएशन और राष्ट्रीय एमेच्योर स्पोर्ट्स फैडरेशन अपनी सालाना रिपोर्टों के कार्य की जांच-पड़ताल की सूचना अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक एसोसिएशन को देगी।
- यदि कोई फैडरेशन कोई गलत काम करके बदनामी लेता है तो उस के विरुद्ध अनुशासन सम्बन्धी कार्यवाही करती है।
- एमेच्योर स्पोर्ट्स (Amateur Sports) और खेलों की उन्नति सम्बन्धी कोई भी काम करेगी।