1. फलों, सब्जियों को बहते पानी के नीचे न धोकर बर्तन में धोना चाहिए।
2. बर्तन धोने के लिए बड़े टब में पानी भर कर धोना चाहिए। खुले पानी में नहीं।
3. यदि बहते पानी में बर्तन धुलने हों तो टूटी को धीमा चलाएं
4. फर्श धोने के स्थान पर पोचा लगाएं।
5. कपड़े धोने से पहले आधे घण्टे के लिए भिगो कर रखने चाहिएं।
6. कपड़े धोकर बचे पानी से फर्श साफ की जा सकती है।
7. घर में फल्श की टंकी छोटी तथा वाल्व वाली होनी चाहिए
8. कार को धोने के लिए 3-4 लीटर पानी की आवश्यकता है जबकि पाइप लगाकर धोने से अधिक पानी खर्च होता है
9. खराब टूटियों, टंकियों को तुरंत ठीक करवाएं।
10. छतों पर वर्षा के पानी को ज़मीन में डालने के लिए बोर करने चाहिए या टैंक में स्टोर करके प्रयोग करना चाहिए।
11. कार को लॉन में धोने से लॉन को भी पानी दिया जाता है
12. दांत साफ करते, शेव करते, हाथों पर साबुन मलते समय टूटी बंद रखनी चाहिए।
13. रसोई के पानी को बगीचे, गमलों आदि में देना चाहिए
14. घरों में छोटे मुंह वाली टूटियां लगानी चाहिएं।