लोकतन्त्र में दबाव समूह महत्वपूर्ण हैं क्योंकि-
- ये राष्ट्रीय जागरूकता एवं वर्ग-चेतना को सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस आधार प्रदान करते हैं।
- ये अधिकारों की सुरक्षा हेतु सरकार पर दबाव डालते हैं।
- ये भाषा एवं धर्म के प्रचार के लिए कार्य करते हैं।
- ये प्रभावशाली नेतृत्व का निर्माण करते हैं तथा भविष्य के नेताओं को एक प्रशिक्षण मंच उपलब्ध कराते हैं।
- ये लोगों को सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाते हैं।
- ये समाज के अनेक परम्परागत मूल्यों के बीच पाये जाने वाले अन्तर को कम करने का प्रयत्न करते हैं।